इलायची खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देती है. गर्मियों में इसका शरबत भी बहुत पसंद किया जाता है. यहां जानें इलायची शरबत की रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
51 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
3-4 कप ठंडा पानी, आधा चम्मच इलायची पाउडर
2 चम्मच नींबू का रस
4-5 चम्मच चीनी, आधा चम्मच काला नमक
8-9 बर्फ के टुकड़े
🍳 विधि
1
इलायची का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बड़े बर्तन में 3-4 कप पानी डाल लें. इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से घोल लें.
2
अब चीनी के पानी में नींबू का रस, इलायची पाउडर और काला नमक डालकर मिलाएं.
3
इसके बाद शरबत में कुटी हुई बर्फ डालकर मिला लें.
4
लीजिए तैयार है इलायची का शरबत. अब ठंडे शरबत को ग्लास में डालकर नींबू के स्लाइस से सजाकर सर्व करें.
#elaichi ka sharbat recipe#elaichi ka sharbat recipe in Hindi#homemade elaichi ka sharbat recipe#how to make elaichi ka sharbat recipe at home#healthy drinks#Summer drinks for health