अक्सर सर्दियों में लोग चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं. पर ज्यादा चीनी वाली चाय शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती है. इसलिए आज हम बता रहे हैं गुड़ मसाला चाय की रेसिपी, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को अंदरूनी गर्माहट भी पहुंचाएगी.
Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप दूध
1 1/2 कप पानी
2 लौंग
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2 छोटी इलायची
1/4 टीस्पून अजवाइन
1 1/2 टीस्पून चायपत्ती, गुड़ स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले गुड़ को टुकड़ों में तोड़ लें.
2
अब धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
इसमें गुड़, अजवाइन, अदरक, लौंग, इलायची और चाय पत्ती डालकर गुड़ के घुलने तक उबाल लें.
4
गुड़ के घुलने के बाद इसमें चायपत्ती डालकर 2 मिनट उबाल लें.
5
इस बीच दूसरी तरफ पैन में दूध गरम करने के लिए रख दें.
6
तय समय के बाद गैस बंद कर गुड़ वाले पानी को एक कप में छान लें.
7
ऊपर से गरम दूध डालकर मिक्स करें.
8
तैयार है गुड़ मसाला चाय. गरमागरम सर्व करें.
#gud masala chai#easy gud masala chai#tasty gud masala chai#home made gud masala chai#gud masala chai bnae vidhi#gud masala chai in hindi#how to make gud masala chai in hindi#how to make gud masala chai