इलायची चाय, मसाला चाय और कटिंग चाय जैसे स्वाद तो आपने जरूर ट्राई किए होंगे. चाय के एक और स्वाद को ट्राई करने के लिए बनाएं गुड़ की चाय...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
97 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3-4 बड़े चम्मच गुड़, कद्दूकस किया हुआ
2 चम्मच चाय की पत्ती
4 छोटी इलाइची, पिसी हुई
1 छोटा चम्मच सौंफ
2 कप दूध
1 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर, अदरक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक टी पैन में एक कप पानी गर्म करें.
2
गर्म पानी में इलाइची, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, कुटी अदरक और चाय की पत्ती डालकर उबाल लें.
3
जब चाय उबलने लगे तो उसमें दूध डालकर एक उबाल और लगाएं.
4
अब टी पॉट में गुड़ डालें और उसमें बनाई हुई चाय छान लें. इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुड़ चाय में
5
घुल जाएं.
6
गुड़ की चाय तैयार है. अपनी पसंद की कुकीज के साथ या फिर नमकीन के साथ सर्व करें.
#jaggery tea recipe#jaggery tea recipe in Hindi#Masala tea recipe in Hindi#how to make masala tea at home#green grass tea#green grass tea recipe in Hindi#Hot Coffee