लेमन यानि नींबू विटामिन-C का बहुत बड़ा स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही रखता है. कहते हैं न कि हर चीज का एक सही समय होता है ठीक उसी तरह इस जूस को सुबह 11 बजे से पहले पी लेना ही बेहतर है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इस जूस को पीने के फायदे.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा कप नारियल का पानी, दो बड़ा चम्मच लेमन जूस (नींबू का रस), दो बड़ा चम्मच एलोवेरा जूस, एक छोटा चम्मच पुदीने पत्ते का रस, एक कप पानी
🍳 विधि
1
लेमन यानि नींबू विटामिन-C का बहुत बड़ा स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही
2
रखता है. कहते हैं न कि हर चीज का एक सही समय होता है ठीक उसी तरह इस जूस
3
को सुबह 11 बजे से पहले पी लेना ही बेहतर है. आइए जानते हैं इसे बनाने का
4
तरीका और इस जूस को पीने के फायदे. (वजन कम करने के लिए बेस्ट है ये जूस)
5
लेमन कोकोनट जूस बनाने की विधि:
6
सबसे पहले एक मग में पानी, नींबू का रस और पुदीने के पत्ते का रस डालकर अच्छी तरह से हिलाकर मिला लें.
7
अब इसमें एलोवेरा जूस और नारियल पानी डालकर मिलाएं.
8
लेमन कोकोनट जूस तैयार है.
9
(सुबह-शाम शहद के साथ पियें ये चीजें, गजब की ताकत मिलेगी)
10
लेमन कोकोनट जूस पीने के फायदे:
11
लेमन कोकोनट जूस वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है.
12
लेमन और कोकोनट में पाए जाने वाले तत्व स्किन को बेहतर रखते हैं.
13
(ऐसे बनाएं और पिएं नींबू पानी, ये है सही तरीका)
14
इस जूस को पीने से किडनी में स्टोन होने की संभावना भी कम रहती है.
15
नारियल पानी में अलानाइन नामक अमीनो एसिड होता है, जो शुगर को एनर्जी में बदल देता है. (फ्रूट्स मेवा शेक)
16
नारियल पानी लीवर से टॉक्सिन निकालने का काम करता है.
17
नारियल पानी पीने से शरीर में मिनरल्स की मात्रा बढ़ती है.
18
(दूध से बनने वाले ये 7 शेक आपकी जिंदगी बदल देंगे)
19
नींबू पानी में मौजूद साइट्रिक एसिड एसिडिटी भी नहीं होने देता है.
20
लेमन कोकोनट जूस शरीर में पूरे दिन एनर्जी बरकरार रखता है.
#lemon#coconut#nariyal#indian kitchen#indian recipe#healthy drinks#fruits#how to make lemon coconut juice recipe in hindi#reduces acidity#citric acid in lemon#helps in keeping glowing face#helps to reduce weight