Full Version →

लेमन आइस टी

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

कभी मन कुछ अच्छा और अलग पीने का करता है. ठंडा-ठंडा ऑप्शन तलाश रहे हैं तो बनाएं आइस टी. इसे घर पर होने वाली पार्टी में स्नैक्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है.

Servings
4
★ 4.1
Rating
121 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में पानी को उबालें. जब बुलबुले उठने लगें तो चाय पत्ती डालकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर उबाल लें.
  2. 2
    चाय के पानी को एक अलग पैन में छान लें और स्वादानुसार चीनी मिलाएं.
  3. 3
    पानी जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो नींबू का रस मिलाएं.
  4. 4
    एक गिलास में बर्फ डालें और इसके ऊपर चाय का तैयार पानी डालें. आपके लिए लेमन आइस टी तैयार है.
  5. 5
    नोट- अच्छे स्वाद के लिए चाय पत्ती को आंच पर ध्यान से उबालें और 3 मिनट से ज्यादा न रखें. वरना यह स्ट्रॉन्ग होकर कड़वी हो सकती है.
  6. 6
    * इस चाय को गर्म पीना हो तो चीनी व नींबू साथ ही उबले पानी में मिलाएं और कप में डालकर पिएं.
#lemon ice tea #tea #drinks
View Full Version