मैंगो फलूदा
इस मौमस में आम की भरमार है तो बनाएं मजेदार और लजीज हेल्दी ड्रिंक, जिसका नाम है मैंगो फलूदा. आइए जानते हैं क्या है बनाने का तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप फलूदा सेंव
- 1 कप वनीला आइसक्रीम
- 2 बड़ा सब्जा के दाने, आवश्यकतानुसार पानी
- 3 कप दूध
- 1 आम पका और कटा हुआ
- 2 आम की प्यूरी
- 4 चम्मच मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)
- 3 बड़ा चम्मच गुलाब जल
🍳 विधि
-
1
एक बाउल या बर्तन में सब्जा के दाने में पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए रखें. पानी की मात्रा इतनी हो कि दाने पूरी तरह से फूल जाएं.
-
2
इसके बाद मध्यम आंच में एक पैन में फलूदा सेव में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें.
-
3
जब यह उबल जाएं तो इसका पानी निकालकर ठंडे पानी से धोकर कटोरी में निकाल लें.
-
4
अब कांच के गिलास में 1 चम्मच गुलाब जल, 2 चम्मच सब्जा डालें.
-
5
फिर इसके ऊपर 2 से 3 चम्मच फलूदा सेंव, मैंगो प्यूरी, और 1 तिहाई कप दूध डालें. इस प्रक्रिया को दोबारा अपनाएं.
-
6
इसके बाद मिश्रण पर कटा आम, आइसक्रीम और मेवे डालकर मैंगो फलूदा सर्व करें.
#mango falooda
#mango shake
#mango sharbat
#indian kitchen
#indian recipes
#summer coolers
#summer drinks
#summer special
#how to make mango falooda recipe in hindi
#mango icecream