गर्मी के दिनों में बनाएं मजेदार हेल्दी ड्रिंक मैंगो फालूदा . इसे पीकर जरूर तरोताजा महसूस करेंगे आप.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप फालूदा सेव, एक कप वनीला आइसक्रीम, दो बड़ा सब्जा के दाने, दो कप दूध, एक पका हुआ आम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), तीन बड़ा चम्मच गुलाब जल, आवश्यकतानुसार पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में सब्जा के दाने को पानी में डालकर 5 मिनट के लिए रखें. पानी की मात्रा इतनी हो कि दाने पूरी तरह से फूल जाएं.
2
इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में फालूदा सेव और पानी डालकर इसे उबाल लें.
3
जब सेव अच्छे से उबल जाए तो इसका पानी छानकर ठंडे पानी से धोकर कटोरी में निकाल लें.
4
अब एक गिलास में एक चम्मच गुलाब जल और सब्जा डालें.
5
इसके ऊपर फालूदा सेव और एक कप दूध डालें. इस प्रक्रिया को दोबारा अपनाएं.
6
इसके बाद सबसे ऊपर कटा हुआ आम, आइसक्रीम और मेवे डालकर मैंगो फालूदा सर्व करें.
#mango#aam#how to make mango faluda refreshing drink recipe in hindi#indian kitchen#faluda#indian recipe#mango kheer#kachche aam ki chutney#mango shake recipe in hindi#mango lassi#mango mousse#mango frooti#mango masala rice#mango jam#mango c