यह ड्रिंक काफी मजेदार लगती है. गर्मी में बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक देने से अच्छा है इस तरह की इंटरेस्टिंग चीजें बनाकर देना बेहतर हो सकता है. ऑरेंज स्नोमैन ड्रिंक बनाने में सिर्फ 5-7 मिनट लगते हैं.
Servings
4
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
200 मिलीलीटर ऑरेंज जूस
1/2 कप दूध
1/2 कप पानी
1/2 कप शक्कर
1/2 टीस्पून वनीला एक्ट्रैक्ट
12-14 आइस क्यूब, ब्लेंडर
🍳 विधि
1
ऑरेंज स्नोमैन जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल या बर्तन में दूध और जूस को मिक्स करके 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
2
तय समय बाद ब्लेंडर जार में दूध-जूस वाला मिक्सचर, पानी, शक्कर, वनीला एक्ट्रैक्ट और आइस क्यूब डाल लें.
3
सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
4
तैयार ऑरेंज स्नोमैन जूस को बच्चों को सर्व करें.
#how to make orange snowman summer drinks for kids recipe#kids special drink recipe in hindi#what is the best drink for kids in this summer#summer drinks recipe in hindi