गर्मी में फालूदा सभी का फेवरेट हो जाता है. कई लोगों को लगता है कि इसे घर में बनाना मुश्किल है. जबकि ऐसा नहीं है. इस आसान तरीके से फालूदा घर में बनाया जा सकता है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
सब्जा के बीज 2 छोटे चम्मच, दूध डेढ़ कप, चीनी 2 बड़ा चम्मच, फालूदा सेव एक तिहाई कप, गुलाब का शरबत 2 बड़ा चम्मच, आइसक्रीम 2 स्कूप, पिस्ता के कतरन, गुलाब की पंखुड़ियां, पानी 2 कप
🍳 विधि
1
सब्जा के दाने के पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें.
2
जब तक सब्जा के दाने गल रहे हैं तब तक एक कड़ाही में दूध और चीनी डालकर तेज आंच में उबालने के लिए रखें.
3
इसे 8-10 मिनट तक उबालें और बीच-बीच में चलाते रहें.
4
(गर्मी में बेस्ट है ये मैंगो फालूदा
5
)
6
जब दूध अच्छी तरह पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के फ्रिज में रख दें.
7
सब्जा के दाने को छन्नी से छानकर अलग कर लें.
8
फालूदा सेव पकाने की विधि
9
एक पतीले में पानी डालकर उबालने के लिए मीडियम आंच में रखें.
10
जब इसमें उबाल आ जाए तो सेव डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
11
इसके बाद सेव को बड़ी छन्नी से निकाले और ठंडा पानी डालते जाएं. (आप चाहें तो सेव को ठंडे पानी में भी डाल सकते हैं.)
12
जब सेव ठंडी हो जाए तो छोटे टुकड़ों में काट लें.
13
(घर पर ऐसे बनाएं सभी की फेवरेट कसाटा आइसक्रीम)
14
ऐसे बनाएं फालूदा
15
दो गिलासों में बराबर मात्रा में सब्जा के दाने डालें.
16
इसके बाद फालूदा सेव डालें.
17
(कुल्फी-फालूदा)
18
अब दोनों गिलासों में एक-एक चम्मच गुलाब का शरबत डालें.
19
इसके बाद दूध डालें. दूध डालने के बाद आप पाएंगे कि सब्जा के दाने गिलास की ऊपरी भाग में आ जाएंगे.
20
इसके बाद आइसक्रीम डालें.
21
आखिर में दोनों गिलासों में गुलाब की पंखुड़ियां और पिस्ता डालें.
22
तैयार फालूदा का लुत्फ लें.
#how to make falooda faluda at home easy recipe in hindi#falooda recipe in hindi#फालूदा-रेसिपी#falooda recipe inhindi#घर में फलूदा कैसे बनाएं#ghar me banayen falood#summer coolers#summers drinks