Full Version →

इम्यूनिटी बूस्टर है ये सौंफ-जीरा चाय

हेल्दी ड्रिंक्स
Servings
4
★ 4.3
Rating
3 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    सौंफ और जीरे की ये चाय दिन की शुरुआत करने का बेस्ट ऑप्शन है. इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है और यह बहुत हेल्दी मानी जाती है. सौंफ एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भरपूर होता है और इसका सेवन पेट, दिल, स्किन और नाखूनों के लिए बहुत अच्छा रहता है. सौंफ में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सही बनाए रखते हैं.
  2. 2
    दूसरी ओर, जीरा भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और यह इम्यून पावर को बढ़ाता है. जीरे का सेवन भी अपच में लाभकारी है. इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी हैं.
  3. 3
    आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये चाय. इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं.
  4. 4
    सामग्री:
  5. 5
    कप पानी
  6. 6
    /2 टीस्पून सौंफ
  7. 7
    /2 टीस्पून जीरा
  8. 8
    /2 इंच अदरक का टुकड़ा
  9. 9
    शहद (चाहें तो)
  10. 10
    विधि:
  11. 11
    सबसे पहले एक पैन में पानी डालें.
  12. 12
    अब इसमें सौंफ, अदरक और जीरा डालकर इसे उबालें.
  13. 13
    लगभग 5-7 मिनट तक इसे अच्छे से उबालकर एक गिलास में छान लें.
  14. 14
    तैयार है सौंफ-जीरा चाय.
  15. 15
    आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं. पर ध्यान रखें कि शहद डालकर उबालें नहीं.
#immunity booster tea fennel seeds cumin tea saunf jeera water chai boosts metabolism recipe in hindi #fennel #cumin #rich in anti oxidiants #anti viral #anti bacterial #good for health #boosts metabolism
View Full Version