आम का रसायना, गुड़ और कोकोनट मिल्क से बनाया जाने वाला एक हेल्दी ड्रिंक है. इस ड्रिंक को गर्मी में बेहद पसंद किया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 बड़े आम (बारीक कटे हुए )
2 कप कोकोनट मिल्क
4 बड़ा चम्मच गुड़
1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
आम के टुकड़ों को एक कटोरी में रखकर हथेलियों से मैश कर लें (आप चाहें तो चम्मच के पिछले हिस्से का भी इस्तेमाल कर सकते हैं).
2
इसके बाद इसमें कोकोनट मिल्क, गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएं. (आप चाहें तो कोकोनट मिल्क घर पर ही बना सकते है). (इस तरह घर में तैयार करें फ्रेश कोकोनट मिल्क)- चम्मच से चलाते हुए आम के साथ सभी चीजें अच्छे से मिक्स कर लें. (आमरस)
3
आम रसायना तैयार है. इसे एक गिलास में डालकर ठंडा कर सर्व करें. (आम्र खंड)