गर्मागरम कॉफी का एक प्याला दिमाग को तरोताजा कर देता है. दोस्तों के साथ गपशप का मजा भी बढ़ा देती है कॉफी. ऐसे में अगर आप भी कॉफी पीने के शौकीन हैं तो जानें घर पर बेहतरीन हॉट कॉफी बनाने का तरीका.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 टेबलस्पून कॉफी पाउडर
2 टीस्पून चीनी
2 कप दूध, चुटकीभर चॉकलेट पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कप में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
2
अब इसमें थोड़ा सा गर्म दूध डालकर फिर से फेंट लें.
3
पेस्ट के पूरा स्मूद होने तक फेंटते रहें.
4
जब झाग बनने लगे तब इसे फेंटना बंद कर दें.
5
अब मीडियम आंच पे दूध को एक पैन में उबालें. तेज गर्म होने पर इसे कॉफी वाले कप में डालें.
6
दूध को कप में थोड़ी ऊंचाई से इस तरह डालें कि कॉफी में झाग आ जाए.
7
चॉकलेट पाउडर डालकर गर्मागरम हॉट कॉफी को ऐसे ही या फिर स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#international coffee day#international coffee day 2020#coffee day#coffee day 2020#world coffee day#happy coffee day#coffee day quotes#international coffee day quotes#world coffee day 2020#national coffee day#happy international coffee day