Full Version →

नींबू शिकंजी

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

थका हुआ महसूस कर रहें, तो रिफ्रेशमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन है...नींबू शिकंजी. जानें टेस्टी शि‍कंजी बनाने का तरीका

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
527 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    एक कटोरे या जग में दो ग्लास पानी लें.
  2. 2
    नींबू को चाकू से दो टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    अब पानी में नींबू के टुकड़ों का रस निचोड़ लें.
  4. 4
    फिर नींबू पानी में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाकर एक चम्मच से चलाएं.
  5. 5
    चीनी के घुलने तक चम्मच से नींबू पानी को चलाते रहें.
  6. 6
    अब शिकंजी को एक छलनी से छान कर ग्लास में डालें.
  7. 7
    शिकंजी में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडी-ठंडी पिएं और तरोताजा हो जाएं.
  8. 8
    नोट : ठंडे पानी में चीनी देर से घुलेगी. तो पहले चीनी का घोल बनाकर रख सकते हैं. या फिर मिक्सी में पीसकर चीनी पाउडर बना लें और उसे इस्तेमाल में लाएं.
#lemon shikanji #lemon #drinks #Indian recipe
View Full Version