Full Version →

मैंगो आइस टी

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

आइस टी के भी कई अलग-अलग फ्लेवर होते हैं. इस बार गर्मियों में आम के टेस्ट को दें एक नयापन और आसानी से बनाएं मजेदार मैंगो आइस टी.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
37 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें. इसे मिक्सर में पीसकर आम की प्यूरी (पेस्ट) बनाएं.
  2. 2
    अब आम की प्यूरी (पेस्ट) फ्रिज में रखें. गैस पर बर्तन में पानी गर्म करने रखें.
  3. 3
    इसके बाद गर्म पानी में चायपत्ती डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड पकाएं.
  4. 4
    अब गैस बंद करके उबली चायपत्ती को ढककर 5 मिनट के लिए रखें.
  5. 5
    फिर चायपत्ती वाले पानी को छानकर फ्रिज में ठंडा होने रखें.
  6. 6
    जब चायपत्ती वाला पानी ठंडा हो जाए तो इसे फ्रिज से निकालें और मिक्सर जार में डालें.
  7. 7
    इसी के साथ जार में आम की प्यूरी (पेस्ट), नींबू रस और चीनी डालें.
  8. 8
    अब जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर में हाई पर 1 से 2 मिनट तक चलाएं.
  9. 9
    तैयार है मैंगो आइस टी. इसे ग्लास में डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर पुदीना पत्तियों सें गार्निश करके सर्व करें.
#mango ice tea #ice tea recipe #mango ice tea recipe in hindi #how to make mango ice tea #summer drinks recipes #easy recipe of mango ice tea
View Full Version