मसाला लस्सी
लस्सी के मीठे जायके से ऊब गए हैं तो इसका मसालेदार स्वाद चखें. पेश है मसाला लस्सी की झटपट और यमी रेसिपी..
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप दही, एक कप दूध, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार काला नमक
- 4 से 5 बर्फ के टुकड़े
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मिक्सर जार में दही, दूध, जीरा पाउडर और काला नमक डालें.
-
2
अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर में 1 से 2 मिनट हाई पर चलाएं.
-
3
इसके बाद जार में बर्फ के टुकड़े डालकर लस्सी को एक बार फिर ग्राइंड करें.
-
4
तैयार है मसाला लस्सी. इसे ग्लास में डालकर पुदीना पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.
#masala lassi
#lassi recipe
#summer drinks
#how to make masala lassi
#masala lassi recipe in hindi
#recipes in hindi