सर्दी और कफ से आराम दिलाएगा चक्रीफूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
आपने भारतीय मसाला चक्रीफूल का इस्तेमाल आमतौर पर बिरयानी या पुलाव बनाने
के लिए ही किया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि यह सर्दी-जुकाम और गले के
दर्द में भी बहुत फायदेमंद है. यह अपनी खुशबू से न केवल खाने के स्वाद को
बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है.
🍳 विधि
-
1
आपने भारतीय मसाला चक्रीफूल का इस्तेमाल आमतौर पर बिरयानी या पुलाव बनाने के लिए ही किया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि यह सर्दी-जुकाम और गले के दर्द में भी बहुत फायदेमंद है. यह अपनी खुशबू से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है.
-
2
आप अपनी दिन की शुरूआत इसकी चाय के साथ कर सकते हैं. चक्रीफूल विटामिन A और C से भरपूर है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून पावर को सही रखते हैं. इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है. एक तरह से हम कह सकते हैं कि यह न्यूट्रिएंट्स का पिटारा है.
-
3
ऐसे बनाएं इसकी चाय:
-
4
धीमी आंच में एक पैन में पानी और दो चक्रीफूल डालकर 15 मिनट तक पानी उबालने के लिए रखें.
-
5
तय समय के बाद पानी छानकर एक कप में निकाल लें.
-
6
शहद या नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर पी जाएं.
-
7
इसे दिन में दो से तीन बार पीने से कफ और ठंड से राहत मिलती है.
#star anise
#medicinal benefits of star anise used in tea biryani pulao in hindi
#boil star anise in water
#indian kitchen
#indian recipe
#provides best results when taken with honey ane lemon
#rich in vitamin A and C
#reliefs cold and cough