Full Version →

मिक्स वेजिटेबल जूस

हेल्दी ड्रिंक्स वेज

मिक्स वेजिटेबल जूस, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है...पर इसके टेस्ट को ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते...तो मिक्स वेज जूस के बेहतर स्वाद के लिए ट्राई करें यह रेसिपी..

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
171 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर, अदरक व चुकंदर छीलकर काट लें, आंवला धोकर काटें और इसका बीज निकाल कर फेंक दें. टमाटर भी धोकर काट लें.
  2. 2
    पालक और पुदीने के पत्ते साफ करके धोएं.
  3. 3
    अब जूसर में गाजर, अदरक, चुकंदर, टमाटर, पालक, पुदीना और आंवले डालकर एक जग में इन सभी सब्जियों का जूस निकाल लें. यदि आपके पास जूसर नहीं है, तो पालक के पत्तों को काट लें, और सभी सब्जियों के ग्राइंडर में पीस कर जूस को एक जग में डाल लें.
  4. 4
    फिर जूस में काला नमक और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
  5. 5
    लीजिए तैयार है मिक्स वेज जूस, अब इसे ग्लास में सर्व करें.
#mix vegetable juice #vegetable #juice #beetroot #carrot
View Full Version