भुने चने से बना सत्तू बहुत फायदेमंद होता है. इसके सेवन से शरीर को झटपट एनर्जी मिलती है. अगर आपको इसका एक लाजवाब स्वाद चखना है तो जानें सत्तू के शरबत की रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
103 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
3 बड़े चम्मच सत्तू (भुने चने का आटा)
4 बड़े चम्मच गुड़, कद्दूकस किया या स्वादानुसार चीनी, आधा चम्मच काला नमक (चाहें तो)
4 कप पानी, बर्फ के टुकड़े
🍳 विधि
1
सबसे पहले बर्तन में सत्तू डालकर इसमें पानी डालें और चलाते हुए मिलाएं ताकि सत्तू में गुठली न बनें.
2
फिर सत्तू में गुड़ या चीनी डालकर मिलाएं.
3
जब गुड़ या चीनी पूरी तरह सत्तू में घुल जाए तो इसमें काला नमक डालकर मिक्स करें.
4
तैयार है सत्तू का शरबत. इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और गिलास में डालकर सर्व करें.
#sattu sharbat#sharbat#healthy drinks#summer drinks#recipes in hindi#sattu sharbat recipe#how to make sattu ka sharbat#indian recipes