स्पाइसी तरबूज-पपीता शरबत
आपको तरोताजा करने के लिए पेश है हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक की स्पेशल रेसिपी...स्पाइसी तरबूज-पपीता शरबत
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप पपीते के टुकड़े, छिले और कटे हुए, एक कप तरबूज के टुकड़े, छिले और कटे हुए, एक जैलपीनो कटी हुई (मोटी हरी मिर्च)
- 5 से 6 पुदीने की पत्तियां, आधे नींबू का टुकड़ा
🍳 विधि
-
1
पपीता, तरबूज, पुदीने की पत्तियां और जैलपीनो को एक मिक्सर जार में डालें.
-
2
अब जार का ढक्कन लगाकर उसे ग्राइंडर पर रखें और सारी सामग्री को इसमें 3 से 4 बार चलाकर अच्छी तरह पीस कर जूस तैयार करें.
-
3
इसके बाद जार का ढक्कन खोलें और तैयार शरबत में नींबू निचोड़कर मिक्स करें.
-
4
अब इस ड्रिंक को ग्लास में डालकर सर्व करें.
#spicy watermelon papaya sherbat
#watermelon
#papaya
#juice
#health drinks