Full Version →

हल्दी वाला दूध बनाने का सही तरीका

हेल्दी ड्रिंक्स

हल्दी किचन में मौजूद सबसे अच्छी एंटीबायोटिक्स में से एक है. इसलिए हड्डियों में दर्द, चोट लगने या फिर खांसी-जुकाम में हल्दी से बनने वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है. इसमें सबसे ज्यादा हल्दी वाला दूध पिया जाता है. हल्दी वाला दूध काफी फायदेमंद माना जाता है. यह झटपट तैयार हो जाता है, लेकिन

Servings
4
★ 3.9
Rating
49 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    हल्दी वाला दूध बनाने के लिए ज्यादातर घरों में पिसी हुई हल्दी को गर्म दूध में डालकर मिक्स कर लिया जाता है. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तरह का दूध ज्यादा लाभदायक नहीं माना जाता है. हल्दी वाला दूध बनाने के लिए कच्ची हल्दी यानी कि जो गांठ वाली हल्दी सबसे उत्तम मानी जाती है. इसलिए हम बता रहे हैं इसकी सही विधि.
  2. 2
    हल्दी वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को बारीक-बारीक बारीक कूट लें.
  3. 3
    एक बर्तन में 2 कप दूध और एक कप पानी डालें. दूध में पानी मिलाने से दूध ही दूध बचेगा और पानी सूख जाएगा.
  4. 4
    दूध हल्दी के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें. अब इस दूध को कम से कम 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालना है. धीमी आंच पर उबालने से हल्दी के सारे पोषक तत्व दूध में अच्छी तरह मिल जाएंगे.
  5. 5
    अच्छी तरह इस दूध को उबालने के बाद छान लें. फिर इसका सेवन करें. आप चाहें तो इसमें काली मिर्च भी मिला सकते हैं.
  6. 6
    स्वाद बैलेंस करने के लिए चुटकीभर काला नमक भी मिला सकते हैं.
  7. 7
    यह दूध कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों का दर्द, कब्ज, खून साफ करना, वात रोग में फायदा पहुंचाता है. साथ ही शरीर के विषैले पदार्थों को शौच या मूत्र के रास्ते बाहर निकालने में मददगार होता है. 
#what are the health benefits of haldi wala dudh and right recipe in hindi #what are the best way to make haldi wala dudh #haldi milk recipe in hindi #health benefits of turmeric milk #What is the health benefits of turmeric? #हल्दी दूध के फायदे
View Full Version