एक नॉन-स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, आधा टेबलस्पून मक्खन और कटा हुआ लहसुन डालकर दो मिनट तक भूनें।
2
प्याज डालें, मिलाएं और दो मिनट तक भूनें। अब आर्बोरियो चावल डालें, मिलाएं और दो मिनट तक भूनें।
3
एक अलग नॉन-स्टिक पैन गरम करें, आधा कप पार्मेज़ान चीज़ डालें और कुरकुरा होने तक पकाएं।
4
पहली पैन में सफेद वाइन डालें, मिलाएं और तीन मिनट तक पकाएं। फिर दो कप वेजिटेबल स्टॉक डालें, मिलाएं, ढककर पकाएं।
5
एस्पैरेगस के सिरों को काटकर अलग रखें। डंठल को काट लें।
6
बचा हुआ स्टॉक पैन में डालें, ढककर अल डेंटे होने तक पकाएं।
7
एक कटोरी में पानी लें, कटा हुआ एस्पैरेगस डालें और माइक्रोवेव में तीस सेकंड तक गरम करें। फिर छानकर अलग रखें।
8
रिसोट्टो में तीन टेबलस्पून पार्मेज़ान चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नमक, कुटे हुए काली मिर्च के दाने, बचा मक्खन और एस्पैरेगस डालें। मिलाकर एक मिनट पकाएं।
9
रिसोट्टो को सर्विंग डिश में निकालें, ऊपर से कुरकुरा पार्मेज़ान और एस्पैरेगस के सिर सजाएं।