बच्चों को जैम खाना बहुत पसंद होता है. अगर यह घर पर बनाई जाए तो फिर बात ही कुछ और होगी. पराठा हो या ब्रेड इसका स्वाद जैम से बढ़ जाता है. आमतौर आपने टोमैटो, फ्रूट जैम बनाया होगा, लेकिन हम बता रहे हैं बनाना जैम बनाने कि विधि.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
12 केला
1/2 किलो चीनी, नींबू का रस आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
एक बर्तन में केलों को पतले-पतले टुकड़ों में काटकर रखें.
2
अब इसमें नींबू का रस और चीनी मिलाएं.
3
इसके बाद एक बड़ा पैन लें और तेज आंच पर रखें.
4
इसमें टुकड़े, चीनी और नींबू का रस को डालकर कड़छी से दबाते हुए पकाएं.
5
फिर आंच कम कर दें और 30 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
6
जब यह गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
7
ठंडा होने के बाद इसे शीशे की बोतल में डालकर फ्रिज में रखें.
8
इसे बच्चों को ब्रेड या पराठे में लगाकर सर्व करें.
9
फोटो-2pots2cook.com
#banana jam recipe in hindi#banana jam easy recipe at home recipe in hindi#jam banana recipe#indian kitchen#indian khana#meetha banana jam recipe in hindi