चिकन पास्ता
चिकन पास्ता को आप लंच या डिनर के लिए बना सकते हैं. ये रेसिपी बच्चों को भी पसंद आएगी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 500 ग्राम बोनलेस चिकन
- 250 ग्राम पास्ता
- 2 चम्मच काजू कतरन
- 4 शिमला मिर्च
- 2 चम्मच बटर
- 4 मशरूम कटे हुए
- 1 कप क्रीम
- 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 प्याज
- 1/4 चम्मच अमचूर
- 1/4 चम्मच काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
- 1/4 कप कद्दूकस पनीर
🍳 विधि
-
1
पानी को नमक डालकर उबालें और फिर उसमें पास्ता डालकर 8 से 10 मिनट तक पकाएं. बाद में पानी निकाल दें.
-
2
चिकन को सारे मसाले डालकर मिला लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें. फिर चिकन को बटर में 5 से 7 मिनट तक फ्राई करें.
-
3
अब इसमें शिमला मिर्च, प्याज और मशरूम मिला दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट और फ्राई करें.
-
4
इसमें क्रीम, धनिया पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, अमचूर डालें और अच्छी तरह मिला दें.
-
5
आखिर में पकाया हुआ पास्ता डालें. अब पनीर से गार्निश करके सर्व करें.
#chicken
#pasta