केक फ्लेवर्स में चॉकलेट फ्लेवर, तो सभी का मन पसंद है और जब कोई भी फेवरेट चीज अपने हाथ से बना कर खाई जाए तो उसका टेस्ट डबल हो जाता है, इसलिए चॉकलेट केक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप खुद बनाएं चॉकलेट कूकर केक.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
322 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप मैदा
2 अंडे
1/4 कप कोको पाउडर
1 1/4 बड़ी चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 कप मक्खन(बटर), आधी बड़ी चम्मच वनीला एसेंस
3/4 कप पिसी शक्कर
1/4 कप पानी
1/8 बड़ी चम्मच नमक
🍳 विधि
1
चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, मक्खन, वनीला एसेंस, शक्कर और पानी को
2
मिलाकर अच्छी तरह फेंटे.
3
उसके बाद मिश्रण में अंडा डालकर फेंटे.
4
अब मिश्रण को एक बेकिंग पैन में डाल दें.
5
फिर प्रेशर कूकर को ढक कर तेज आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें.
6
कूकर अच्छे से गर्म हो जाए तो बेकिंग पैन को कूकर के अंदर रखकर ढक दें और धीमी आंच करके केक को आधे घंटे तक
7
बेक करें. ध्यान रहे कूकर में बिना पानी डाले केक बेक करना है.
8
चॉकलेट कूकर केक तैयार है इसे आप आइसक्रीम के साथ इंजॉय करें.