Full Version →

एगलेस बनाना मूस

किड्स कॉर्नर वेज

डिजर्ट में या बच्चों के लिए कुछ स्पेशल और हेल्दी सर्व करना चाहते हैं तो मिनटों में तैयार करें ये यमी एगलेस बनाना मूस...

Servings
2 - 4
★ 3
Rating
40 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    केले को छीलकर काट लें.
  2. 2
    अब मिक्सर जार में केले के टुकड़े, शहद और नींबू का रस डालें.
  3. 3
    इसके बाद जार का ढक्कन लगाकर इसे मिक्सर पर सेट करके केले ग्राइंड करें.
  4. 4
    बारीक पेस्ट बनने तक केले मिक्सर में पीसें.
  5. 5
    अब केले की प्यूरी में क्रीम डालें और जार का ढक्कन लगाकर इसे 7 से 8 बार मिक्सर में चलाएं.
  6. 6
    जब केले के मिक्सचर में क्रीम अच्छी तरह मिल जाए तो इसे छोटी कटोरियों या छोटे गिलास में डालें.
  7. 7
    इसके बाद कटोरियों या गिलासों को एल्यूमिनियम फोइल से ढककर फ्रिज में 4 से 5 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें.
  8. 8
    तैयार हैं एगलेस बनाना मूस. अब इन्हें चॉकलेट पाउडर और केले टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें.
#eggless banana mousse #banana mousse recipe #recipes in hindi #dessert recipes #kids special recipes #easy recipes #mousse recipe
View Full Version