चॉकलेट कचौड़ी
नमकीन कचौड़ियां तो आपने खूब खाई होगीं लेकिन क्या आपने चखा है चॉकलेट कचौड़ी का स्वाद. जानें कैसे बनेगी यह लजीज डिश...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप मैदा
- 3 चम्मच चीनी, पिसी हुई
- 2 चम्मच घी
- 1 कप डार्क चॉकलेट, कद्दूकस, आधा कप पिस्ता, बारीक कटा, आवश्यकतानुसार पानी, तेल, तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
मैदे में चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
-
2
फिर इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
-
3
अब एक बाउल या बर्तन में चॉकलेट व पिस्ता डालकर मिश्रण तैयार कर लें.
-
4
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इसमें तैयार मिश्रण भरकर हलके हाथ ले बेल लें.
-
5
गैस पर कड़ाही में तेल गरम करें और कचौड़ियों को सुनहरा होने तक तल लें.
#kachori
#chocolate kachori
#indian recipes
#indian kitchen
#kids favourite
#cheese kachori recipe
#how to make chocolate kachori recipe at home
#Homemade chocolate kachori recipe