गुजरात और महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली मिठाई श्रीखंड आज पूरे भारत में लोकप्रिय है. आमतौर पर श्रीखंड को केसर मिलाकर या सादा ही बनाया जाता है, लेकिन आज इसमें एक नया ट्विस्ट देकर हम बता रहे हैं चॉकलेट श्रीखंड. इसे त्योहारों पर बनाकर खाया जा सकता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप दही
1 कप क्रीम
1/2 कप चॉकलेट
1 कप चीनी
1 टीस्पून चॉकलेट सिरप
2 टेबलस्पून बादाम कटे हुए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक सूती कपड़े में दही डालकर इसे अच्छे से निचोड़ते हुए इसका सारी पानी निकाल दें और दही को एक बर्तन में रख दें.
2
मीडियम आंच पर पैन में चॉकलेट को पिघलने के लिए रख दें.
3
एक बर्तन में पिघली हुई चॉकलेट और क्रीम डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
4
इसमें दही और चीनी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें.
5
तैयार मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर चॉकलेट सिरप और बादाम से गार्निश कर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें.
6
तय समय के बाद कटोरी को फ्रिज से निकाल लें.
7
तैयार है चॉकलेट श्रीखंड. खाएं और खिलाएं.
#chocolate shrikhand#easy chocolate shrikhand#tasty chocolate shrikhand#home made chocolate shrikhand#chocolate shrikhand bnae vidhi#chocolate shrikhand in hindi#how to make chocolate shrikhand in hindi#how to make chocolate shrikhand