Full Version →

चॉकलेट सुफ्ले

किड्स कॉर्नर नॉन-वेज

चॉकलेट बच्चों को बहुत पसंद होती है. बच्चा पार्टी में सर्व करने के लिए बना सकते हैं यह मजेदार केक. आइए सीखते हैं चॉकलेट सुफ्ले बनाना.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
15 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में चॉकलेट डालकर पिघलने के लिए ओवन में 15 सेकेंड के लिए रखें.
  2. 2
    अब धीमी आंच में एक नॉनस्टिक पैन रखकर इसमें मक्खन गरम करें फिर मैदा डालकर हल्का-सा भूनें. धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    ओवन से चॉकलेट निकाल लें.
  4. 4
    अब नॉनस्टिक पैन की आंच बंद कर दें और पिघला चॉकलेट दूध में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. 5
    अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें. फिर इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाकर मिक्स कर लें.
  6. 6
    ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस तक गरम करें.
  7. 7
    अब एक दूसरे बाउल में अंडे की सफेदी डालें और थोड़ा-थोड़ा बचा हुई पिसी चीनी डालते हुए अच्छी तरह फेंट लें.
  8. 8
    अंडों के इस मिश्रण को चॉकलेट के मिश्रण में धीरे-धीरे डालते हुए अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    सुफ्ले मोल्ड में चिकनाई लगाकर इस मिश्रण को डाल लें.
  10. 10
    प्री-हीट ओवन में 12-14 मिनट तक बेक करें.
  11. 11
    गुनगुना या ठंडा होने पर सर्व करें.
#chocolate #chocolate suffle #egg chocolate cake #kids food #indian kitchen #indian recipes #how to make chocolate suffle recipe in hindi #chocolate recipes
View Full Version