वनीला आइस क्रीम और बिस्किट को मिलाकर बनाएं एक मजेदार फ्लेवर है, जिसका नाम है कुकी आइस क्रीम. देखें क्या है इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
23 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
16 डार्क चॉकलेट बिस्किट
1 लीटर वनीला आइस क्रीम
2 बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी जैम
3 बड़े चम्मच ऑरेंज जूस
🍳 विधि
1
सबसे पहले मध्मय में आंच में एक नॉन स्टिक पैन में स्ट्रॉबेरी जैम और ऑरेंज जूस डालें और मिक्सकर गाढ़ा होने तक पका लें.
2
स्ट्रॉबेरी सॉस तैयार है.
3
अब एक बाउल में बिस्किट के टुकड़े कर लें.
4
इसमें वनीला आइस क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसमें कुछ और बिस्किट तोड़कर डालें.
5
इस मिश्रण को एक गहरी तल की प्लेट में डालें और इसे ढककर जमने के लिए फ्रिज में 1 से डेढ़ घंटे के लिए रखें.
6
जब आइस क्रीम सेट हो जाए तो इसे स्कूप की मदद से सर्विंग बाउल में निकालें और इसपर स्ट्रॉबेरी सॉस डालकर सर्व करें.
#ice cream#choco ice cream#cookie ice cream#indian kitchen#indain recipes#chocolate twist in ice cream#how to make cookie ice cream recipe in hindi#dark chocolate#vanilla ice cream#strawberry jam#orange juice