Full Version →

एगलेस बनाना चोको चिप्‍स ब्रेड

किड्स कॉर्नर वेज

फ्रूट ब्रेड और चॉकलेट ब्रेड बच्‍चों के साथ ही बड़ों को भी भाते हैं लेकिन कई बार एग पड़ा होने की वजह से कई लोग इन्‍हें खा नहीं पाते. आइए बनाते हैं एगलेस बनाना चोको चिप्‍स ब्रेड की रेसिपी जिसे सब बड़े चाव से खाएंगे... 

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
101 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    केले को छीलकर और मैश करके अलग रख लें.
  2. 2
    अब एक बड़े बॉउल में तेल, मैश किए हुए केले और चीनी डालकर इसे अच्‍छी तरह फेंट लें जब तक कि चीनी घुल अच्‍छी तरह घुल न जाए.
  3. 3
    जैसे ही पेस्‍ट का कलर बदलने लगे इसमें वनीला एसेंस मिलाएं.
  4. 4
    अब इसमें थोडा मैदा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर इस मिक्‍सचर को अच्‍छी तरह मिलाएं.
  5. 5
    जैसे ही सारी सामग्री मिक्‍स हो जाए तो इसमें बचा हुआ मैदा डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
  6. 6
    अब तैयार मिक्‍सचर में चोको चिप्‍स मिलाएं हो सकता है कि आपको बेटर केक के बेटर की तरह गाढ़ा न लगे. अगर आपको इसे मिलाने में कठिनाई हो रही है तो आप इसमें 2 चम्‍मच दूध मिलाकर फिर मिक्‍स करें.
  7. 7
    अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
  8. 8
    इसे बेक करने के लिए केक टिन में बटर या फिर तेल लगाएं और इसके ऊपर थोड़ा सा मैदा छिड़क दें.
  9. 9
    केक टिन में तैयार बेटर को अच्‍छी तरह फैला दें.
  10. 10
    अब 180 डिग्री सेंटीग्रेट प्रीहीटेड ओवन में केक टिन को 25 मिनट के लिए रख दें.
  11. 11
    जब केक बन जाए तो इसे टूथपिक की सहायता से चेक करें. अगर टूथपिक केक से बहुत आराम से निकल जाए तो केक तैयार है.
  12. 12
    ओवन से निकालकर इसे ठंडा होने दें और फिर इसे चाकू से काटकर टी-कॉफी के साथ सर्व करें.
#eggless banana choco bread #eggless banana choco bread recipe in hindi #Bread Halwa #Chocolate Cookies #Carrot Cake #How to make Carrot cake recipe at home
View Full Version