केक तो सभी को पसंद होता है. तो इस मौसम में कूकर में बनाएं मैंगो केक वो भी बिना अंडों वाला. देखें क्या है सही तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
526 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मैदा
1 चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकीभर नमक
2 कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर
3 चौथाई कप मैंगो प्यूरी/गूदा, आधा कप तेल, आधा कप बटर मिल्क/छाछ
🍳 विधि
1
सबसे पहले कूकर के ढक्कन से रबर और सिटी निकाल लें फिर ढककर तेज आंच पर 5 मिनट तक गर्म करें. फिर आंच बंद कर दें.
2
बेकिंग प्लेट में चिकनाई लगा लें.
3
अब एक बाउल में मैदा , बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
एक दूसरे बड़े बाउल या बर्तन में तेल, छाछ और मैंगो प्यूरी डालकर चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसमें मैदा का मिश्रण डालें और मिलाएं. ध्यान रहे इसमें गांठ न पड़े.
5
इस मिश्रण को तैयार बेकिंग प्लेट में डाल लें.
6
कूकर का ढक्कन खोलें और इसमें एक सेपरेटर रखें और फिर कूकर के अंदर बेकिंग प्लेट रखकर ढक्कन बंद कर 2 मिनट तक तेज आंच में पकाएं. (ध्यान रखें कूकर में पानी नहीं डालना है और न ही ढक्कन में सीटी और रबर लगानी है. सेपरेटर के लिए आप छोटी-छोटी 3 कटोरी भी रख सकते हैं.)
7
मिनट बाद आंच को धीमा कर दें फिर 30 मिनट तक पकाएं.
8
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और 5 मिनट तक कूकर का ढक्कन न खोलें.
9
मिनट के बाद ढक्कन खोलें और बेकिंग प्लेट को बाहर निकालकर 15 मिनट तक ठंडा होने को रखें.
10
इसके बाद प्लेट से केक निकालें और सर्व करें.
11
नोट-- केक बनाने के लिए कम से कम 3 लीटर वाला प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करें.
12
कूकर में केक बनाने के लिए ढक्कन में रबर और सीटी लगाने की जरूर नहीं होती.
13
साथ ही इसमें पानी डालने की भी जरूरत नहीं होती क्योंकि हमें केक बेक करना है, भाप में पकाना नहीं है.
14
कूकर का ढक्कन 30 मिनट तक न खोलें. केक ठीक से पका है या नहीं, चेक करने के लिए टूथपिक या फिर कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल करें.
#mango cake#cooker cake#eggless mango cooker cake#how to make eggless mango cooker cake recipe in hindi#cooker cake recipes#indian recipes#indian kitchen#choco chip cake#chocolate suffle#tooti fruity cake#how to make pressure cooker eggless mango