गर्मी में आम की आवक बढ़ जाती है. आम खाना सभी को पसंद होता है. इससे काफी सारी चीजें बनाई जाती हैं. मुख्यतौर पर मैंगो शेक, आम पना, अचार और आम पापड़ ज्यादातर बनाए और खाए जाते हैं. पर क्या आपको पता है पके आमों के गूदे से टेस्टी आइसक्रीम भी बनाई जा सकती है. यकीन मानिए इसका खट्टा-मीठा स्वाद मन को भा जाएगा
Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार पके आम, आइसक्रीम मिक्स 500 ग्राम, दो गिलास दूध
🍳 विधि
1
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आमों को धोकर काटें और उनका गूदा एक बर्तन में निकाल लें.
2
आम के गूदे को अच्छी तरह पीस लें.
3
इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में दूध डालकर उबालने के लिए रखें.
4
एक उबाल आते ही इसमें आइसक्रीम मिक्स मिलाकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं .
5
तय समय बाद आंच बंद कर दें मिश्रण को ठंडा कर लें.
6
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें आम का पेस्ट डालकर मिला लें.
7
तैयार पेस्ट को आइसक्रीम जमाने वाले बर्तन में डालकर फ्रीजर में 2-3 घंटे जमने के लिए रख दें.
8
तय समय बाद स्कूप से मैंगो आइसक्रीम का लुत्फ उठाएं.
9
आप चाहें तो मैंगो आइसक्रीम को वनीला आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं या खा सकते हैं.
#how to make Mango Ice Cream Recipe in Hindi#cream recipe#mango ice cream recipe for ice cream maker#mango ice cream recipe without ice cream maker#mango ice cream recipe#mango ice cream recipe without condensed milk#mango ice cream recipe for ice c