मावा कुल्फी को घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.जानें क्या है इसका तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
435 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 बड़े चम्मच खोया/मावा, आधा लीटर फुल क्रीम दूध
1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर
2 चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप पानी
1 बड़ा चम्मच पिस्ता, छिला और कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बादाम, छिला और कटा हुआ
🍳 विधि
1
एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गैस पर रखें. आंच तेज कर दें.
2
उबाल आने पर आंच को मध्यम करें और इसे तब तक चलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट लगेंगे.
3
चम्मच की मदद से बर्तन के चारों ओर लगे दूध को छुड़ाते रहें ताकि यह बर्तन में न चिपके.
4
अब पानी में कॉर्नफ्लोर डालकर ऐसे मिलाएं कि इसमें दाने (गांठ) न पड़ें. इसे गाढ़े दूध में मिलाएं और चलाते रहें ताकि बर्तन में चिपके नहीं. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जले का स्वाद आएगा.
5
अब इस मिश्रण में चीनी, बादाम, पिस्ता, खोया और इलायची पाउडर डालकर तकरीबन 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
6
गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
7
मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालकर सेट होने तक या 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
8
अब चाकू की मदद से कुल्फी को सांचे से निकाल कर 3-4 हिस्सों में काटकर सर्व करें.
9
फोटो साभार: www.udaipur.ind.in
#kulfi#mawa#mawa-kulfi#summer dish#summer coolers#indian recipes#how to make mawa-kulfi recipe in hindi#mawa dish#homemade kulfi