अगर हेल्थ के लिहाज से बाहर का पिज्जा नहीं खाना चाहते हैं तो रोटियों में डालिए एक ट्विस्ट और बनाइए मेक्सिकन पिज्जा. कम समय में इससे लाजबाव चीज नहीं बन सकती है...
Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
54 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 रोटी
1 छोटा कप कद्दूकस किया चीज
1 छोटा कप चिकन, टुकड़ों में कटा हुआ
1 छोटा कप सालसा (प्याज, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट)
1 छोटा कप रीफ्राइड बीन्स का पेस्ट
1 छोटा कप टमाटर सॉस
1 टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा
🍳 विधि
1
दोनों रोटियों पर थोड़ी-सी चिकनाई लगाकर तवें पर सेक लें.
2
फिर एक बर्तन में चिकन और सालसा डालकर मिक्स कर लें.
3
सिकी हुई रोटी पर रीफ्राइड बींस का पेस्ट लगाएं फिर इसपर सालसा मिक्सड चिकन डालें और दूसरी रोटी से ढक दें.
4
इसके बाद इस पर सॉस लगाएं और चीज छिड़ककर 350 डिग्री सेल्सियस पर 5-7 मिनट तक माइक्रोवेव में पकाएं.
5
आखिर में कटे हुए टमाटर पिज्जा पर डालें और टुकड़ों में काटकर बच्चों को सर्व करें.
#indian food#indian flavor#indian spices#indian kitchen#indian style mexican pizza#mexican chicken pizza#how to make mexican pizza recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes