केक हर बच्चे की पसंद होती है. अगर आप चाहते हैं घर पर ही केक बनाना पर ओवन न होने की वजह से नहीं बना पाते हैं तो लीजिए पकवानगली में जानें इसका हल. फ्रिज में ही तैयार करें बेस्ट बिस्किट केक.
Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
37 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 पैकेट बिस्किट्स
1 छोटी कटोरी चीनी
1 छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट्स
2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
1 छोटी कटोरी मक्खन
5-6 चॉकलेट के पीस
100 ग्राम क्रीम
1 कप पानी
🍳 विधि
1
बिस्किट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
2
धीमी आंच में एक पैन में नट्स को हल्का भून लें और आंच बंद कर दें. (फ्रिज में बनाएं पनीर चीजकेक)
3
अब भुने हुए नट्स को बिस्किट्स क साथ अच्छे से मिला लें.
4
मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में चीनी, मक्खन, कोको पाउडर और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें. (सबको पसंद आएगा यह आटा केक)
5
ठंडा होने के बाद इसे बिस्किट्स के साथ मिक्स कर लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
6
अब धीमी आंच में एक दूसरे पैन में क्रीम और चॉकलेट के पीस डालकर गर्म कर पूरी तरह से पिघला लें. (एगलेस अनारी केक)
7
फ्रिज में केक निकालें और तैयार चॉकलेट क्रीम को केक के ऊपर फैला दें. (शुगर पेशंट भी खा सकते हैं यह केक)
8
अब केक के बर्तन को फॉयल पेपर से ढककर फ्रिज में दोबारा 4 से 5 घंटे के लिए रख दें.
9
तैयार है बिस्किट केक.
10
नोट:
11
केक बनाने के लिए आप किसी भी बिस्किट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
12
Photo- pinterest.se
#biscuits#cake#chocolates#indian kitchen#indian recipe#make biscuit cake in fridge recipe in hindi pakwangali#dry fruits#butter#cream#eggless biscuit cake#eggless mango cake#aata cake#fruit cake#plum cake#eggless anaari cake#black forest cak