गर्मी का सीजन आ चुका है और साथ ही आम का भी. गर्मी में कुछ ठंडा खाने का मन है तो अब मैंगो शेक नहीं बल्कि चिल्ड मैंगो चोको मूज बनाकर ट्राई कीजिए. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा कप व्हीप्ड क्रीम
75 ग्राम चॉकलेट ट्रफल
2 टेबलस्पून चीनी बूरा, पाउडर चीनी 2 बड़े चम्मच, आधा कप आम का गूदा (मैंगो पल्प)
10 ग्राम जिलेटिन
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में व्हीप्ड क्रीम और मैंगो पल्प को अच्छे से फेंटकर इसका पेस्ट तैयार करें.
2
अब एक मोटी परत वाली चॉकलेट क्रीम तैयार करें और दोनों पेस्ट में जिलेटिन मिलाएं.
3
लेयरिंग के लिए मोल्ड के नीचे पहले स्पंज की परत बनाएं.
4
चॉकलेट क्रीम लगाएं और फिर उसके ऊपर आम की क्रीम की एक परत बनाएं और आखिरी में डार्क चॉकलेट की एक पतली लेयर बनाकर कुछ घंटे के लिए फ्रिज में सेट करने के लिए रख दें.
5
तैयार है मैंगो चोको मूज.
#mango choco mousse kids special sweet dish recipe in hindi#mousse#mango#chocolate#indian kitchen#indian recipe