Full Version →

मैंगो कुल्फी

किड्स कॉर्नर वेज

गर्मियों में ठंडी कुल्फी का टेस्ट सभी को भाता है. इसका स्वाद बदलने के लिए इसे अलग-अलग फ्लेवर में बनाया जाता है. यहां जानें आम के बेहतरीन जायके से भरपूर मैंगो कुल्फी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
227 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दूध, कंडेन्स्ड मिल्क, आम, चीनी और केसर को एक साथ मिक्सर में पीसें.
  2. 2
    इसे पतला होने तक ग्राइंड करें.
  3. 3
    अब आम के मिश्रण के साथ मलाई (क्रीम), इलायची और केसर मिलाकर इसे फिर से ग्राइंड करें.
  4. 4
    इसे तब तक ग्राइंड करें जब तक मिक्सचर में मलाई अच्छी तरह मिक्स न हो जाए.
  5. 5
    इसके बाद आम के मिक्सचर को कुल्फी के सांचे में या छोटी कटोरियों में डालें.
  6. 6
    अब सांचे या कटोरियों को एल्मोनियम फोइल से ढककर कुल्फी जमाने के लिए फ्रीजर में रखें.
  7. 7
    जब कुल्फी जम जाए तो इसे फ्रीजर से निकालकर केसर और कटे हुए पिस्ता से गार्निश करके प्लेट्स या कटोरियों में सर्व करें.
#mango kulfi #kulfi recipes #summer recipes #mango kulfi recipe in hindi #how to make mango kulfi #easy recipe of mango kulfi
View Full Version