ऑरेंज जूस और फ्रूट दोनों ही हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं. इससे बना ऑरेंज पुडिंग बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा और इसे बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम ऑरेंज जूस
200 ग्राम मक्खन
2 ऑरेंज
1/2 कप दूध
1 1/2 कप मैदा
1 1/2 कप चीनी
2 टीस्पून ऑरेंज के छिलके का पाउडर
3 अंडे
🍳 विधि
1
एक बॉउल में मक्खन, ऑरेंज के छिलके का पाउडर और 3/4 चीनी छालकर अच्छी तरह फेंट लें.
2
तैयार पेस्ट में अंडे डालकर फेंटे और फिर इसमें मैदा छालकर फिर से अच्छी तरह मिलाएं.
3
अब इसमें दूध छालकर फिर से अच्छी तरह फेंट लें और इसे अलग रख दें.
4
पुडिंग बनाने के बॉउल या सांचे में बेकिंग पेपर लगाकर इसमें तैयार किए हुए मिश्रण को धीरे से डालें.
5
अब एक भारी तले के पैन में पुडिंग के बर्तन को रखें और उसमें पैन में इतना पानी डालें कि पुडिंग का बर्तन उसमें आधा डूब जाए.
6
पैन को धीमी आंच पर गैस में रखें और 30-40 मिनट तक पकने दें.
7
अब एक दूसरे पैन में बची हुई चीनी और ऑरेंज जूस डालकर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक के लिए उबालकर गैस बंद कर दें.
8
तैयार मिश्रण में ऑरेंज के पीसेज डालें और इसे 10 मिनट तक और पका लें.
9
दूसरे पैन से तैयार ऑरेंज पुडिंग को निकाल कर प्लेट में रखें और ऑरेंज जूस से तैयार सॉस से सजाकर सर्व करें.
#orange pudding sweet dish special recipe in hindi#orange#pudding sweet dish#indian kitchen#indian recipe