Full Version →

बिना ओवन के घर पर ऐसे बनाएं पिज्‍जा

किड्स कॉर्नर वेज

पिज्‍जा बच्‍चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद होता है. अगर आप बाहर का पिज्‍जा नहीं खाना चाहते और घर पर ओवन नहीं है तो तब भी आप तवे पर इसे आसानी से बना सकते हैं.  

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
1535 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मैदे को एक बॉउल में छान कर उसमें यीस्ट, नमक, चीनी और आलिव ऑयल डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
  2. 2
    अब इस मिक्‍सचर में गुनगुना पानी डालकर आटे जैसा गूंथ लें. पिज्‍जा बेस के लिए इस आटे को 5-7 मिनट तक गूंथ कर चिकना कर लें.
  3. 3
    अब एक बॉउल में हल्‍का सा तेल लगाकर उसमें इस आटे को ढककर 2 घंटे के लिए अलग रख दें.
  4. 4
    घंटे बाद आटे को चेक करें अगर आटा फूल जाए तो यह पिज्‍जा बनाने के लिए तैयार है.
  5. 5
    बेबी कार्न को छोटे गोल टुकड़ों में काट लें. शिमला मिर्च से बीज निकाल कर इसे लंबा और पतला काट लें और प्‍याज को भी लंबा काट लें.
  6. 6
    अब कटी हुई सब्‍जियों को तवे पर डाल कर हल्‍का भून लें.
  7. 7
    अब आटे को आधा तोड़ लें और इसकी गोल लोई बनाएं और उसे सूखे मैदे में लपेट कर मोटा बेल लें.
  8. 8
    नानस्टिक पैन या तवे को गरम करें और उस बेले हुए पिज्‍जा बेस को डाल दें.
  9. 9
    इसपर ढक्कन रख कर 2 मिनट के लिए या फिर पिज्‍जा की निचली सतह को हल्का ब्राउन होने तक धीमी आंच पर सेंक लें.
  10. 10
    जब पिज्‍जा की निचली सतह हल्की ब्राउन हो जाए तो इसे पलट दें और गैस को बिलकुल धीमा कर दें.
  11. 11
    अब पिज्‍जा टॉपिंग करने के लिए इस पर पहले पिज्‍जा सॉस की लेयर लगाएं और फिर शिमला मिर्च, बेबी कार्न और प्‍याज को थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख दें.
  12. 12
    इसके बाद इसके ऊपर मोजेरेला चीज डाल दें.
  13. 13
    पिज्‍जा को धीमी आंच पर ही 5-6 मिनट के लिए सेंक लें. इसे हर 2 मिनट में चेक करते रहें. चीज के मेल्ट होने तक इसे सेंक लें.
  14. 14
    गरमागर्म यम्‍मी तवा पिज्‍जा तैयार है. इस पर हर्ब्‍स डालकर सर्व करें.
  15. 15
    ध्यान दें: टॉपिंग के लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सब्‍जी ले सकते हैं और आलिव ऑयल की जगह कुकिंग आयल भी डाला जा सकता है.
  16. 16
    अगर आप इन्सटेन्ट यीस्ट की जगह ड्राई यीस्ट ले रहे हैं तो इसे दूध और चीनी के गुनगुने घोल में 5 मिनट तक भिगोकर रखें.
#Tawa pizza recipe #How to make pizza at home #Homemade Pizza recipe #Bread Pizza recipe in Hindi #Veg pizza recipe in Hindi
View Full Version