नूडल्स, हनी चिली पोटैटो, मंचूरियन तो सभी बड़े चाव से खाते-खिलाते हैं. अगर आप भी अपने नूडल्स में रेस्टोरेंट जैसा ही स्वाद चाहते हैं तो बनाएं कुछ इस तरह...
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
181 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 पैकेट नूडल्स
40 ग्राम शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)
80 ग्राम पत्ता गोभी
50 ग्राम प्याज के लच्छे
50 ग्राम बीन्स
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
1 छोटा चम्मच विनेगर, नमक स्वादानुसार, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें. जरा सा तेल भी डाल देंगे तो ये आपस में चिपकेंगे नहीं.
2
नूडल्स पर ठंडा पानी डालकर भी इसे 1 से 2 बार धो लें इससे इनकी चिपचिपाहट चली जाएगी. (मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल)
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें. (नूडल्स पकौड़ा)
4
तेल के गर्म होते ही लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और बीन्स डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सा भून लें. (चाइनीज फूड के दीवाने हैं शाहिद कपूर)
5
जैसे ही प्याज हल्का सा भुन जाए इसमें नूडल्स मिला दें.
6
अब सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (चिली गार्लिक नूडल्स)
7
तय समय के बाद आंच बंद कर दें. वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स तैयार है. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
8
वीडियो में देखें नूडल्स उबालने का बेस्ट तरीका...
#Noodles#kids corner#kids special dishes#chinese dishes#indian kitchen#indian recipe#vegetables fried noodles recipe in hindi pakwangali#roti noodles#noodles biryani