बंगाली खाने के शौकीन लोगों के लिए हम लाए हैं एक ऐसी डिश जो आज-कल कम देखने को मिलती है, इस डिश की पहचान आप बनाए रखें और आज ही पकाएं दोई माछ.
Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
76 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
आधा किलो मछली, कटी हुई
2 कप दही
1 बड़े चम्मच सरसों का तेल
3 बड़ा चम्मच मैदा
1 तेज पत्ता
2 दालचीनी के टुकड़े
2 हरी इलायची
1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 कप प्याज का पेस्ट
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार
🍳 विधि
1
मछली को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें, फिर एक बर्तन में मछली में मैदा डालकर लपेट लें.
2
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और एक-एक करके मछली के पीस को तल लें.
3
बचे हुए तेल में तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी डालकर भुन लें फिर अदरक का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर मसाला भून लें.
4
दही को अच्छी तरह से फेंटकर मसाले में डालें और धीमी आंच पर तेल अलग होने तक पकाएं.
5
अब इसमें मछली और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, थोड़ा-सा पानी मिलाएं और ग्रेवी गाढ़ा होने तक पकाएं.
6
गर्मागर्म दोई माछ को रोटी के साथ सर्व करें.
#doi maach#indian kitchen#doi maachh#bengali food#indian recipes#the taste of benga#indian species#lost recipes#indian kitchen#curd fish#how to make doi maach recipe in hindi#rohu machhali#goan fish curry