Full Version →

दम आलू लखनवी

लॉस्ट रेसिपीज़ वेज

लखनऊ में एक से एक लजीज पकवान खाने को मिलते हैं, लेकिन एक और डिश है जो है यहां की शान मानी जाती थी. पर आजकल जरा कम देखने को मिलती है. तो हम लेकर आए हैं लखनऊ की गलियों से आलू दम लखनवी की रेसिपी खास आपके लिए...

Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
569 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच में गरम होने के लिए रखें. जब घी पिघलने लगे तो इसमें प्याज की प्यूरी, नमक और गरम मसाला डालकर पकाएं और एक तरफ रख दें.
  2. 2
    अब एक दूसरा पैन लें और घी गरम करके इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर पका लें.
  3. 3
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  4. 4
    आलू को छील लें और चम्मच की मदद से इसे खोखला कर लें. (मतलब हमें आलू का बीच हिस्सा निकालना है.)
  5. 5
    इन आलू को तेल में डीप फ्राई कर लें.
  6. 6
    इसके बाद फिलिंग बनाने के लिए कद्दूकस आलू और पनीर को मिलाकर मैश कर लें और इसे डीप फ्राइड आलू खोल में भरकर एक तरफ रख दें.
  7. 7
    अब प्याज और टमाटर की ग्रेवी को एक साथ मिलाकर तेल अलग होने तक पकाएं.
  8. 8
    फिर इसमें गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर डालें.
  9. 9
    इसके बाद इसमें मक्खन और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  10. 10
    आखिर में आलू मिलाकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक मध्यम आंच में पकाकर अांच बंद कर दें.
  11. 11
    लजीज दम आलू लखनवी को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#indian food #dum aloo lakhnowi #lost recipes #indian kitchen #indian recipe #indian species #how to make dum aloo lakhnawi recipes in hindi #lucknowi pulao
View Full Version