मक्के के मफिन्स को आप चाय के साथ भी खा सकते हैं. यह खाने में बहुत ही नरम, मुलायम और टेस्टी लगते हैं.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप मक्के का आटा
1/2 कप मैदा
1/2 कप चीनी पाउडर
3/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
1/4 टीस्पून से 1/2 बेकिंग सोडा
1/2 कप दही
1/4 कप मक्खन
1/2 टीस्पून वनीला एसेंस
1/2 कप टूटी-फ्रूटी
🍳 विधि
1
मक्के के मफिन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्के का आटा, मैदा, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स कर लें और मिश्रण तैयार कर लें.
2
अब दूसरे प्याले में दही, मक्खन, वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए फेंट लें.
3
अब पहले मिश्रण को दूसरे प्याले में डालकर अच्छे से मिक्स करें.
4
मफिन्स का बैटर तैयार है.
5
अब मफिन्स बनाने के लिए सांचा लें और इसमें चारों तरफ मक्खन लगाकर चिकना कर लें.
6
अब सांचों में मिश्रण को भर दें और अच्छे से सेट कर दें.
7
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें और मफिन्स के सांचे को ओवन में रख दें.
8
डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनिट के लिए बेक होने दें.
9
मिनिट बाद मफिन्स अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे.
10
ओवन से निकालकर कुछ देर ठंडे कर लें. चाय के साथ इनका लुत्फ लें.
11
मफिन्स को एक हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है.
#muffin#muffin recipe#makke ki muffin#how to make makka muffins#makke ke muffin ki recepi in hindi#makke muffin kaise bnae asan tarika#how to make makka muffins at home recipe in hindi