Full Version →

माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं कढ़ी...

माइक्रोवेव वेज,लंच,डिनर

कढ़ी खाना तो बहुत पसंद है लेकिन इसमें लगने वाले टाइम की वजह से इसे बनाना पसंद नहीं तो अब बिना टाइम वेस्ट किए इसे बनाएं माइक्रोवेव में...

Servings
2 - 4
★ 2.9
Rating
13 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बॉउल में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
  2. 2
    अब इस घोल से आधा अलग निकालकर रख लें पकौड़ी बनाने के लिए.
  3. 3
    बाकी बचे घोल में दही और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनाकर अलग रख लें.
  4. 4
    आधा बेसन का घोल जो अलग निकाल कर रखा था, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    इस घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टैंड के चार खांचों में भर कर इसे माइक्रोवेव में 1.5 मिनट तक रखें.
  6. 6
    5 मिनट पकौडी निकाल कर ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  7. 7
    माइक्रोवेव सेफ बड़ा बाउॅल लें और उसमें बेसन और दही का घोल डालें.
  8. 8
    अब इस घोल में हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिक्स कर दें.
  9. 9
    अब बाउॅल को माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 3 मिनट तक रख दें.
  10. 10
    मिनट बाद बाउॅल को निकालकर कढ़ी को चम्मच से अच्छी तरह चला दें.
  11. 11
    अब इसे फिर से दो मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें और 2 मिनट बाद इसे फिर से चम्मच से चलाकर एक बार फिर से माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रख दें.
  12. 12
    कढ़ी में हल्का सा उबाल आने लगे तो इसे निकाल लें.
  13. 13
    पहले से तैयार पकौड़ियों को चार टुकड़ों में काटकर कढ़ी में डालें और इसी के साथ नमक मिलाकर अच्छी तरह चला दें.
  14. 14
    कढ़ी को ढककर 2 मिनट एक लिए फिर से माइक्रोवेव में रखें.
  15. 15
    एक छोटे पैन में तेल गरम करें और उसमें मेथी दाने, करी पत्ता और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें.
  16. 16
    अब इस तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिये.
  17. 17
    कढ़ी बनकर तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी और चावल के साथ सर्व करें.
View Full Version