जानें माइक्रोवेव में पनीर बनाने का तरीका
माइक्रोवेव में खाने की हर चीज तैयार की जा सकती है बस उसका सही तरीका आना चाहिए. यहां जानें माइक्रोवेव में पनीर बनाने की विधि...
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 कप दूध, एक बड़ा चम्मच सफेद वेनेगर या नींबू का रस
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले माइक्रोवेव सेफ बॉउल में दूध डालें. फिर इसे माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए हाई पर रखें.
-
2
मिनट बाद जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें वेनेगर या नींबू का रस डालकर चलाएं.
-
3
इसके बाद दूध को फिर से माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए हाई पर रखें.
-
4
जब दूध फट जाए तो माइक्रोवेव बंद करके इसमें से बॉउल निकाल लें.
-
5
अब बर्तन पर मलमल का साफ कपड़ा लगाकर कपड़े में फटा दूध डालें.
-
6
फिर कपड़े को चारों तरफ से समेटें और कसकर बांध लें.
-
7
इसके बाद कपड़े में बंधे पनीर को 4 से 5 मिनट के लिए किसी भारी चीज से दबाकर रखें.
-
8
मिनट बाद कपड़े को खोलकर पनीर निकाल लें. लीजिए तैयार है पनीर.
#how to make paneer in microwave
#microwave recipes in hindi
#paneer in microwave recipe
#recipes in hindi
#how to make paneer
#homemade paneer