Full Version →

सिर्फ 4 मिनट में ऐसे बनाइए इडली

माइक्रोवेव वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ते में या डिनर में इडली खाना कई लोग पसंद करते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं माइक्रोवेव में झटपट इडली बनाने का तरीका. इसमें न ही कूकर की जरूरत होती है और न ही किसी स्टीमर की.

Servings
4 - 6
★ 3.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में इडली मिक्स और पानी डालकर इसका घोल तैयार कर लें.
  2. 2
    ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा हो.
  3. 3
    अब इडली के माइक्रो सेफ वाले बर्तन में पहले थोड़ा पानी डालें.
  4. 4
    अब इसके ऊपर बर्तन की जाली रखकर स्टैंड (सांचा) रखें.    
  5. 5
    तैयार घोल में फ्रूट सॉल्ट मिक्स कर इसे इडली के सांचे में डालें. सांचे पर पहले तेल जरूर लगा लें.
  6. 6
    बर्तन का ढक्कन बंदकर इसे माइक्रोवेव के अंदर रख दें और 4 मिनट के लिए पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है इडली. चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.
#how to make perfect idli in microwave in just 4 minutes recipe in hindi #idli #rice idli #rava idli #masala idli #indian kitchen #indian recipe #oats idli
View Full Version