मसाला मूंगफली का चटपटा टेस्ट बहुत मजेदार लगता है. इन्हें आप चाय या कॉफी के साथ एंजॉय कर सकते हैं तो अब माइक्रोवेव में आसानी तैयार करें यह नमकीन.
Servings
4
★ 4.2
Rating
117 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
आधा कप मूंगफली (बिना छिलके वाली), आधा कप बेसन
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच सौंफ, पिसी
स्वादानुसार काला नमक, एक बड़ा चम्मच तेल
2 से 3 बड़े चम्मच पानी
🍳 विधि
1
बर्तन में बेसन, काला नमक, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और तेल डालकर मिक्स करें.
2
फिर बेसन के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
3
अब बेसन के घोल में मूंगफली डालकर इन्हें मिश्रण में अच्छी तरह लपेटें.
4
इसके बाद माइक्रोवेव सेफ प्लेट पर तेल लगाकर चिकना कर लें.
5
अब घोल में लपेटी हुई मूंगफली प्लेट में अलग-अलग रखें.
6
फिर प्लेट को माइक्रोवेव में रखें. अब मूंगफली को लगभग 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में हाई पर पकने दें.
7
इसके बाद प्लेट को माइक्रोवेव से निकालकर मसाला मूंगफली को ठंडा करें.
8
तैयार हैं चटपटी मसाला मूंगफली. इन्हें एयर टाइट जार में रखें और जब चाहें चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.
#masala peanuts#masala mungfali recipe#how to make masala peanuts in microwave#microwave recipes in hindi#snacks recipes in hindi#recipe of masala peanuts in microwave