Full Version →

माइक्रोवेव के इस्तेमाल से पहले जान लें ये जरूरी बातें

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव के इस्तेमाल से कई काम आसान तो हो जाते हैं पर इससे पहले कई बातों का जाननी भी जरूरी है.

Servings
4
★ 2.5
Rating
2 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    माइक्रोवेव में मेटल के बर्तनों का इस्तेमाल न करें. माइक्रोवेव इससे गुजर नहीं सकते हैं.
  2. 2
    जिन चीजों को बनाने में ज्यादा पानी का इस्तेमाल होता है, उन्हें माइक्रोवेव में न बनाना ही बेहतर है.
  3. 3
    खाने को माइक्रोवेव के बर्तन में एक समान कर रखें. यानी सतह बराबर कर लें ताकि खाना अच्छे से पक सके या गर्म हो सके.
  4. 4
    उदाहरण के लिए केक का बैटर डालने के बाद इसे ऊपर से एक लेवल में कर लें.
  5. 5
    माइक्रोवेव में सब्जी बना रहे हैं तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें.
  6. 6
    हमेशा माइक्रोवेव बर्तनों का ही इस्तेमाल करें.  
  7. 7
    रोटी आदि गरम करने से पहले फॉयल पेपर जरूर हटा लें.
  8. 8
    सावधानी के लिए इसे गैस से दूर ही रखें.
  9. 9
    ध्यान रखें कि जब माइक्रोवेव का इस्तेमाल हो रहा हो तब इसके ऊपर कुछ भी रखा न हो.
  10. 10
    अगर कभी खाना पकाते समय माइक्रोवेव के अंदर आग लग जाए तो तुरंत स्विच बंद कर दें, इसका तार निकाल दें और ओवन का दरवाजा बंद ही रहने दें.
#tips to follow before using microwave in hindi #indian kitchen #indian recipe #microwave tips #do not use metal cookware #avoid cooking foods which need more water #if food catches fire unplugged it immediately how to clean microwave
View Full Version