Full Version →

अफगानी चिकन

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉनवेजिटेरियन हैं और चिकन खाने के दीवाने हैं तो गारंटी के साथ कह सकते हैं कि आप अफगानी चिकन को भी बेहद पसंद करेंगे. यह रेसिपी अफगानिस्तान से आई है जिसे भारत में कई प्रकार से बनाया जाता है. जानिए अफगानी चिकन बनाने की विधि...

Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले काजू, तिल, लहसुन और जायफल को एक साथ पीस लें.
  2. 2
    अब चिकन के पीस लेकर पीसे हुए मसालों के साथ प्याज पेस्ट, दही और नींबू रस के साथ मिलाकर 3 घंटे के लिए रख दें.
  3. 3
    हल्की आंच पर पैन में तेल गर्म कर लें. (नॅान वेज में लगाएं सोया सॉस का तड़का)
  4. 4
    इसमें दालचीनी, इलायची, तेज पत्‍ता, जीरा एक के बाद एक डालकर अच्छे से भूनें.
  5. 5
    जब सभी मसालें भुन जाएं तो पैन में लहसुन पेस्‍ट डाल कर भूनें. (चिकन बिरयानी)
  6. 6
    अब हल्की आंच पर चिकन पीस डाल लें.
  7. 7
    थोड़ी-थोड़ी देर में कड़छी से चलाएं. (नॉन-वेज में लाजवाब है यह चिकन वोरता)
  8. 8
    चिकन जब हल्का पक जाएं तो इसमें नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर पैन का ढक्कन बंद करके पकाएं.  (चिकन कीमा पराठा)
  9. 9
    कुछ देर बाद पैन में आधा छोेटा कप पानी डालें और 2 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    तैयार है अफगानी चिकन.
  11. 11
    प्याज के लच्छों और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.
  12. 12
    NOTE: आप चाहें तो ऊपर से फ्रेश क्रीम भी डाल सकते हैं.
#afgani chicken #boneless chicken #onion #tomato puree #indian kitchen #indian recipe #ginger garlic paste #chicken rara recipe hindi pakwangali #chicken tikka masala #chicken butter masala #chicken tikka #dahi murg #chicken keema paratha parantha #chicken
View Full Version