मछली खाना पसंद है तो स्नैक्स में फटाफट बनाएं लजीज और क्रिस्पी अमृतसरी स्पेशल फ्राइड फिश.
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
111 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक मछली
2 बड़े चम्मच मैदा, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच हींग पिसी हुई, एक नींबू, एक छोटा चम्मच अजवायन
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
मछली को धोकर साफ करके, इसे टुकड़ों में काट लें. फिर मछली के टुकड़ों में बेसन, मैदा, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, नींबू का रस, और नमक डालकर, इसे मैरिनेट करें.
2
इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें मैरिनेट मछली के टुकड़ों को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें.
3
मछली को हल्का ब्राउन होने तक चारों तरफ से फ्राई करके प्लेट में निकाल लें.
4
इसी तरह मछली के सभी टुकड़ों को फ्राई कर लें. तैयार है अमृतसरी फ्राइड फिश. इस पर चाट मसाला और पिसी काली मिर्च छिड़क कर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
#amratsari fried fish#amratsari fried fish recipe#fish recipe#non veg snacks#non veg recipe#amratsar food#amratsari fried fish recipe in hindi#how to make amratsari fried fish